{"_id":"631b89cba4cca25cb07973c3","slug":"ganpati-bappa-s-cheers-resonated-on-the-ghats-of-yamuna-baghpat-news-mrt604589214","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना के घाटों पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना के घाटों पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली। गणेश महोत्सव का शुक्रवार को धूमधाम से समापन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को पंचमेवा व लड्डुओं का भोग लगाकर पूजा की। इसके उपरांत हवन और आरती हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की शोभायात्रा निकालकर उनका यमुना में विसर्जन किया। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों और डीजे की धुनों पर नृत्य करते हुए व गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।
सिसाना रोड स्थित भूमिया मंदिर में सुबह पूजन के बाद हवन का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। दोपहर में नगर में बैंडबाजों और डीजे के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के कोर्ट रोड, बड़ा बाजार से यमुना रोड होते हुए यमुना पर पहुंची। भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। उधर बड़ा बाजार में शिव सेवा संघ की ओर से मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में पंडित राजकुमार शास्त्री के निर्देशन में विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश को भोग लगाया, इसके उपरांत आरती के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बड़ा बाजार से शुरू होकर नगर के शौकत मार्केट से कोर्ट रोड होते हुए पक्का घाट तक निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवान गणेश के भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। मौके पर सोनू अरोड़ा, सतीश, संजय रुहेला, भोलू वर्मा, अंकुर वर्मा, राजू, बबलू वर्मा, कालू फौजदार, रमेश वर्मा मौजूद रहे।
उधर अग्रवाल मंडी टटीरी में सुबह को हवन हुआ। यज्ञ में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने भी आहुतियां दीं। हवन के उपरांत भंडारा का प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने कस्बे में भगवान श्रीगणेश की बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। इसके उपरांत भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मुकेश गर्ग, अमित कुमार, सचिन मित्तल, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता, अंकुश गोयल, प्रिंस गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन
अमीनगर सराय। कस्बे के जाहरवीर मोहल्ले में चल रहे गणेश महोत्सव में पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का कस्बे में फूलों से स्वागत किया। शोभायात्रा के बाद गणेश भगवान की मूर्ति का गंग नहर में विसर्जन किया। शुभारंभ नगर चेयरमैन मांगेराम यादव ने रथ खींचकर किया। कार्यक्रम में नितिन, सोहनवीर, कपिल, नीरज, सुदेश, किरणपाल, मनोज, कपिल, सुंदर मौजूद रहे। उधर कस्बा छपरौली में श्रीगणेश सेवा समिति की ओर से गणेश भगवान की मूर्ति विसर्जन से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। शिव पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
गणेश विसर्जन यात्रा में जमकर उड़ा गुलाल
बिनौली। क्षेत्र के बिनौली व पिचोकरा गांव में पूजाये वाले मोहल्ले से व पिचोकरा में पांचाल बस्ती श्रद्धालु भगवान श्रीगणेश की मूर्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर चले। इस दौरान श्रद्धालु बैंडबाजों की धुनों पर गणपति के भजनों और ढोल नगाड़े की थाप पर नाचते हुए श्रद्धालु एक-दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाया। श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर मेरठ की पूठखास गंगनहर पहुंचे यहां पर श्रद्धालुओं श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। मौके पर प्रधान उपेंद्र धामा, मनोज कुमार, अरुण भाटिया, मोनू वर्मा, अमित धामा, सुशील भाटिया, रवि, रोहित पांचाल, संजय मौजूद रहे।

देवा ओ देवा गणपति देवा,,,बागपत में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान होली खेलते हुए ढोल की थाप पर महिलाओ- फोटो : BAGHPAT