फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Funeral procession passed through dirty water in Binauli

Baghpat News: बिनौली में गंदे पानी से होकर गुजरी शवयात्रा

Wed, 05 Apr 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 05 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Funeral procession passed through dirty water in Binauli
बिनौली की शीतला बस्ती में मृतक के शव को लेकर गंदे पानी से निकलते ग्रामीण।
बिनौली। शीतला बस्ती बिनौली लंबे समय से ग्रामीणों के लिए नारकीय बनी हुई है। यहां एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। बस्तीवासियों को उसके शव को लेकर बस्ती में जमा गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर होना पड़ा। बस्तीवासियों ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन




शीतला बस्ती में स्थित तालाब पर अतिक्रमण के चलते लंबे समय से हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती है। जो बस्तीवासियों के जी का जंजाल बनी रहती है। बस्तीवासियों द्वारा बार बार समस्या का समाधान करने की मांग करने के बाद भी आज तक समस्या ज्यों की त्यों बनी है। गत दिन हुई मूसलाधार बारिश से बस्ती के मार्गों पर अत्यधिक गंदा पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को बस्ती में रामकुमार (60) की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। रिश्तेदार और मोहल्ले पड़ोस के लोगों व महिलाएं भी उसके घर बस्ती में जमा गंदे पानी से होकर पहुंचे। मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए उन्हें उसके शव को लेकर बस्ती में जमा घुटनों तक गंदे पानी से होकर ही ले जाना पड़ा। वीरेंद्र सिंह, सुनील, राजा, जगदेव, शिवकुमार, जोगेंद्र, सुभाष, सुरेश, पप्पू, देवेंद्र, सुमेर, नरेश आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से बस्ती में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान रेणू धामा ने कहा कि बस्ती में स्थित तालाब पर अतिक्रमण है और मार्ग भी काफी नीचा है। बस्ती का सर्वे करा दिया गया है। जल्द ही बस्ती के मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बस्ती में जमा पानी निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed