फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Frequent incidents of theft in factories have become a headache for the police.

Baghpat News: फैक्टरियों में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए बनी सिरदर्द

Tue, 30 Jan 2024 06:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
Frequent incidents of theft in factories have become a headache for the police.
-चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे व्यापारी
विज्ञापन

-सीओ से मिलकर रात्रि गश्त और पुलिस बूथ बनवाए जाने की उठाई मांग
फोटो संख्या 3
बड़ौत। अमीनगर सराय मार्ग स्थित फैक्टरियों में आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई हैं। अब तक तीन से चार चोरियों की घटनाओं का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई है। इसको लेकर मंगलवार को व्यापारी कोतवाली पहुंचे और सीओ से मिले। व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाए जाने व पुलिस बूथ बनवाए जाने की मांग की।
इंडस्ट्रीज ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं आईआईए के कन्वीनर डॉ़ योगेश जिन्दल के नेतृत्व में उद्यमी मंगलवार को कोतवाली पहुंचे और सीओ सविरत्न गौतम से मिले। व्यापारी ने बताया कि अमीनगर सराय मार्ग स्थित फैक्टरियों में लगातार चोरी की घटना हो रही हैं। बताया कि तीन माह पहले ईश्वर दयाल गोयल, गत 6 जनवरी को राकेश कुमार जैन, उद्यमी संदीप जैन, तीन दिन पहले क्वालिटी एग्रो से अजय जैन, उससे कुछ दिन पहले संदीप जैन आदि की फैक्टरियों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। यह हाल तो तब है, जब इन फैक्टरी के पास औद्योगिक व दिल्ली बस स्टैंड चौकी मात्र 150 मीटर दूर स्थित है, फिर भी पुलिस प्रशासन चोरी की घटना को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने के अलावा सराय मार्ग पर पुलिस बूथ बनवाए जाने की मांग की। इस अवसर पर ईश्वर दयाल गोयल, घसीटूमल जैन, ललित जैन, राकेश जैन, अजय जैन व सुनील जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


वर्जन---
कुछ उद्यमियों को कोतवाली बुलाया गया था। उद्यमियों ने रात्रि गश्त व पुलिस बूथ खाेले जाने की मांग की। यदि सराय मार्ग पर पुलिस बूथ के लिए जगह मिलती है तो जल्द ही पुलिस बूथ खोल दिया जाएगा। रात्रि गश्त के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया है।- सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed