फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Free manure and fodder seeds will be provided to improve animal health

Exclusive: पशुओं की सेहत सुधारने के लिए मिलेगा मुफ्त खाद व चारे का बीज

Sun, 27 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Free manure and fodder seeds will be provided to improve animal health
अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम के तहत किया गया बागपत का चयन
विज्ञापन

जनपद के 32 गांवों के 950 किसानों को मिलेगा योजना का लाभ
पशु पालन विभाग ने किसानों को चिह्नित करने का काम किया शुरू
मुकेश पंवार
बड़ौत। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम अंतर्गत बागपत जिले का चयन किया गया है। कार्यक्रम के तहत जिले के 950 किसानों को मुफ्त बीज, यूरिया और डीएपी दी जाएगी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. खुशी राम ने बताया कि सरकार की मंशा है कि गांवों में पशुओं की सेहत सुधारने के साथ ही उन्हें हरा चारा मुहैया कराकर दूध का उत्पादन भी बढ़ाया जाए। इसी कारण अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम शुरू किया गया है। खास बात यह है कि किसान चारे को अपने पशुओं के खाने के प्रयोग में ही लाएंगे, बेचेगा नहीं।

ये होंगे पात्र
- कम से कम दो दुधारू पशु रखने वाले किसान
- कम से कम 0.1 से 0.5 हेक्टेयर तक भूमि में चारा उगाने वाले किसान
50 किलो तक बीज और 102 किलो तक मिलेगी खाद
चारा उत्पादन के लिए किसानों को 10 किलो से लेकर 50 किलो तक प्रमाणित चारा बीज और 20 किलो से लेकर 102 किलो तक यूरिया और डीएपी दी जाएगी। 0.1 हेक्टेयर वाले किसान को 10 किलो बीज, सात किलो डीएपी और साढे़ 13 किलो यूरिया मुफ्त दी जाएगी। 0.5 हेक्टयर वाले किसान को 50 किलो बीज, 35 किलो डीएपी और 67 किलो यूरिया मिलेगी।
विज्ञापन

इन गांवों के किसानों का मिलेगा लाभ
गांव लाभार्थी
बागपत 39
बड़ौत 42
छपरौली 42
कोताना 36
कासिमपुर खेड़ी 42
नंगला ख्वाजा 44
बड़ौली 24
पिलाना 24
अमीनगर सराय 24
खेकड़ा 42
भागौट 42
बिनौली 36
दोघट 42
सरूरपुर 42
किरठल 42
बालैनी 24
सुन्हैडा 24
वाजिदपुर 15
बोढ़ा 12
गांधी 24
मुकारी 12
ढिकौली 24
ककौर 24
बिचपुड़ी 24
जिवाना गुलियान 24
धनौरा सिल्वरनगर 24
बामनौली 24
निरपुड़ा 36
बिलौचपुरा 24
कमाला 24
अंगदपुर जौहड़ी 24
फैजपुर निनाना 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed