फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fraud with the businessman by showing fear of attachment, handed over the receipt to the other

Baghpat News: कुर्की का डर दिखाकर व्यापारी से ठगी, दूसरे के नाम रसीद थमाई

Sat, 01 Jul 2023 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Fraud with the businessman by showing fear of attachment, handed over the receipt to the other
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। बिजली बिल की आरसी जारी होने की धमकी देकर व्यापारी से 67 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया। इसमें व्यापारी ने अमीन पर दूसरे व्यक्ति के नाम जमा राशि की रसीद देने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में शिकायत की। शिकायत मिलने पर अधिकारी जांच में जुट गए।

कस्बे के रहने वाले व्यापारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मार्च 2021 में उस पर 63 हजार रुपये बिजली के बिल बकाया हो गया था। जिस पर एक अमीन ने उसकी आरसी जारी होने की जानकारी दी और जमा करने का दबाव बनाया। उन्होंने अमीन पर आरसी जारी होने की बात कहकर कुर्की करने की धमकी देकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके लिए उससे 67 हजार रुपये ले लिये गए। बताया कि नवम्बर 2021 को 37 हजार 630 रुपये की रसीद दे दी गई। इसके बाद ऊर्जा निगम के कर्मी बकाया बिल वसूली करने के लिए आये और उन्होंने आरसी जारी नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद उसने अमीन से मिली रसीद देखी तो वह अजय कुमार गुप्ता पुत्र रामकृष्ण के नाम पर जमा मिली। उन्होंने अमीन से रुपये वापस मांगे तो अब उसे धमकी दी जा रही है। व्यापारी ने तहसील दिवस में अधिकारियों से अमीन से रुपये वापस दिलाने और जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की। एसडीएम सुभाष सिंह का कहना है कि तहसील दिवस में मिली शिकायत की गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed