फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   four villages cut off electricity

चार गांवों की बिजली काटी 

Wed, 21 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 21 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
four villages cut off electricity
बागपत तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते सीडीओ जेपी रस्तोगी। - फोटो : amar ujala
बागपत। दत्तनगर के ग्रामीणों पर चार गांवों की जबरन बिजली काटने का आरोप लगाया है। मंगलवार को चारों गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की। डीएम के न मिलने पर उन्होंने हंगामा किया और आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


घटौली, कहरका, मुकारी और हरसिया के लोग मंगलवार को  बागपत तहसील दिवस में पहुंचे। उन्होंने बताया पिलाना ब्लॉक के दत्तनगर गांव से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है। गांव के लोग आए दिन घटौली, कहरका, मुकारी और हरसिया की लाइन को काट देते हैं। उक्त लोगों को समझाने का प्रयास किया जाता है तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। कहरका गांव के प्रधान सुमित कुमार ने बताया पिछले कई दिन से चार गांवों में बिजली नहीं आ रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों से मिल चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। तहसील दिवस में डीएम के न मिलने पर उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर इसकी शिकायत की। इसमें मुकेश, जयवीर, ऋषि, सुरेश, आदेश, किशोर, सतपाल त्यागी आदि रहे। 
विज्ञापन


विद्युत सप्लाई आठ दिन से ठप, परेशानी
प्रधान यश कुमार ने बताया  कहरका, मुकारी, घटौली, हरसिया गांवों में पिछले आठ दिन से बिजली नहीं आ रही है। शुरू के दिनों में ग्रामीण समझ रहे थे कि बिजली फाल्ट के कारण गांवों के बिजली सप्लाई नहीं आ रही। जांच करने में पता चला की दत्तनगर के ग्रामीणों ने बिजली काटी हुई है। इससे गांव के लोगों में रोष है। डीएम से कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया  आठ दिन से बिजली न आने से गांव में सभी विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए है। दूर दराज के गांवों में जाकर बिजली संबंधित कार्य करना पड़ रहा है। पशुओं को चारा काटने में काफी परेशानी हो रही है। पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 


मुकारी बिजलीघर से जुड़ने की मांग
दत्तनगर के ग्रामीणों ने बताया गांव की बिजली को पिलाना बिजलीघर से जोड़ा हुआ जो काफी दूर है। ग्रामीण पिछले कई दिन से मुकारी बिजलीघर से बिजली को जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उधर, जेई राजीव शर्मा ने बताया दत्तनगर गांव में पहुंचकर बिजली की समस्या का समाधान करा दिया गया है। अब गांवों के लोगों में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed