फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four roads connecting 20 villages will be constructed

Baghpat News: 20 गांवों को जोड़ने वाली चार सड़कों का होगा निर्माण

Wed, 11 Dec 2024 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 11 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Four roads connecting 20 villages will be constructed
बागपत। जिले की चार सड़कों की मरम्मत के लिए नौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। सड़कों का निर्माण होने से 20 से अधिक गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा और उनकी समस्या दूर होगी। सड़कों का निर्माण करने की ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है और जल्द ही निविदा जारी कर निर्माण शुरू किया जाएगा। बड़ौत से बिजवाड़़ा रजबहे की पटरी सहित कई मार्गों की हालत काफी खराब होने के कारण लोगों को वहां से गुजरने में काफी परेशानी हो रही थी। क्षेत्र के लोग मार्गों का निर्माण कराने के लिए कई बार मांग कर चुके थे। यहां से किसान भी गन्ना लेकर मलकपुर मिल जाते थे और ऐसे में हादसा होने का खतरा बना रहता था। इन मार्गों का कई साल से निर्माण तक नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

लोगों की मांग के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया था, जिस पर मुहर लग गई है। मार्गों के निर्माण के लिए नौ करोड़ से अधिक के बजट जारी कर दिया है। इनमें बड़ौत से बिजवाड़़ा रजबहे की पटरी दस किलोमीटर पर चार करोड़ 77 लाख, छपरौली रोड से बोहला तक पांच किलोमीटर मार्ग पर एक करोड़ 40 लाख, कोताना से शबगा तक नौ किलो मीटर मार्ग पर दो करोड़ 35 लाख व बड़ौत से सिलाना तक आठ किलो मीटर मार्ग पर दो करोड़ 21 लाख रुपये से मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जल्द ही मार्गों की मरम्मत कराने के लिए निविदा जारी करेगा। इन मार्गों का तीन माह में कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed