फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four contenders for the presidency

अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार

Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four contenders for the presidency
जिला बार एसोसिएशन चुनाव
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया में शुक्रवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए अब चार दावेदार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शिवओम त्यागी, संजय कुमार, ओमपाल सिंह मान व सतेंद्र कुमार खोखर मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार शर्मा, महामंत्री पद के लिए नीरज कुमार शर्मा, अशोक कुमार व महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार व शौकीन मलिक, संयुक्त मंत्री पद के लिए प्रशांत चौधरी व मनीष कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए वीरेंद्र कुमार कश्यप व अजय यादव की दावेदारी है। संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए महेश रंगा व लवकुश त्यागी, संयुक्त मंत्री सामाजिक के लिए प्रदीप कुमार व सुदेश चौहान, वरिष्ठ सदस्य के तीन पदों के लिए अशोक कुमार, महिपाल सिंह तोमर, महेश कुमार, नरेंद्र कुमार, ओमवीर सिंह और कनिष्ठ सदस्य के तीन पदों के लिए विक्रांत दुहण, मनोज कुमार, अर्पित रुहेला, शाहनवाज खान, रोहित जैन मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed