{"_id":"632a157308708a3e477e5bdd","slug":"four-and-a-half-hundred-students-did-not-enroll-in-inter-colleges-baghpat-news-mrt606159117","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार सौ छात्रों का नहीं हुआ इंटर कॉलेजों में नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार सौ छात्रों का नहीं हुआ इंटर कॉलेजों में नामांकन
विज्ञापन

बागपत। जिले में अभी तक आठवीं पास करने वाले 447 छात्र-छात्राओं का प्रवेश माध्यमिक विद्यालयों में नहीं हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग को आठवीं पास करने वाले 14465 छात्र-छात्राओं की सूची भेजी गई थी। इनमें से 13988 छात्र-छात्राओं का ही माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि 30 सितंबर तक सर्वे कर शत-प्रतिशत छात्रों का नामांकन करा दिया जाएगा।
शासन ने आठवीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं का सर्वे कर उनका नामांकन माध्यमिक विद्यालयों में कराने के निर्देश दिए थे। विभाग की ओर से आठवीं पास छात्रों का सर्वे करने और उनका शत-प्रतिशत विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए नोडल अधिकारी व सदस्य नामित किए गए थे। नामित अधिकारी और सदस्यों ने बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई सूची के आधार पर छात्रों का सर्वे कर उनका नौवीं कक्षा में प्रवेश कराया था। मगर अभी भी आठवीं पास कर चुके 447 छात्र-छात्राओं का नौवीं कक्षा में प्रवेश नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी विभाग की ओर से आउट ऑफ स्कूल छात्र-छात्राओं को चिह्नित किया जा रहा है। 30 सितंबर तक शत-प्रतिशत छात्रों का विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा।
----
वर्जन- आठवीं पास छात्र-छात्राओं का नौवीं में नामांकन कराने की प्रक्रिया चल रही है। 30 सितंबर तक सभी छात्रों का विद्यालयों में नामांकन करा दिया जाएगा। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
----
ब्लॉकवार आठवीं पास व नौवीं में नामांकन होने वाले छात्रों का ब्यौरा
ब्लाक आठवीं पास नौवीं में प्रवेश
बागपत 2811 2686
खेकड़ा 1995 1868
बड़ौत 3525 3508
बिनौली 2282 2222
छपरौली 2118 2060
पिलाना 1734 1644
--------------------------------
कुल 14465 13988
-----
(नोट-सभी आंकड़े 19 सितंबर तक के है।)