फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four accused of Bhagout of Dawood murder case arrested

दाउद हत्याकांड के भागौट के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four accused of Bhagout of Dawood murder case arrested
दाऊद अली हत्याकांड में पुलिस गिरफत में चार हत्यारोपी - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम विनयपुर के दाउद हत्याकांड का खुलासा कर भागौट गांव के रहने वाले चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे हत्या में प्रयुक्त डंडे और दो बाइक भी बरामद की गई। आरोपियों ने ग्राम विनयपुर के युवकों से चल रहे विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने बताया कि दाउद ही नहीं उनके सामने जो भी आता वे उसे ही मार देते।
विज्ञापन

सीओ विजय चौधरी ने बताया कि ग्राम विनयपुर और भागौट के युवकों के बीच तनाव बना हुआ था। इसी तनाव के चलते दो सितंबर की शाम भागौट के युवकों ने विनयपुर के रहने वाले युवकों को सबक सिखाने का निर्णय लिया था। हमलावरों ने विनयपुर गांव में पहुंचकर मकान के बाहर बैठक दाउद अली और उसके परिजनों को हमला कर घायल किया था। हमले में गंभीर घायल हुए दाऊद अली की मेरठ के फैमिली हेल्थ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को भागौट के रहने वाले चार आरोपियों हरीश, मोहित, निक्की उर्फ विक्की और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा
चांदीनगर। विनयपुर गांव में शुक्रवार रात धारदार हथियारों से हमला होने के बाद दाउद अली की मौत से गांव में शोक का माहौल है। उधर मृतक के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। जिसमें सोमवार को पूर्व प्रमुख जितेंद्र धामा, लीलू प्रमुख, रजा हसन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिवार से मुलाकात की और सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed