फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former fast bowler Praveen Kumar told the players, do not run the whole day, work hard by setting a target

बागपत: पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों से कहा, पूरे दिन दौड़ो मत, लक्ष्य बनाकर मेहनत करो

Mon, 19 Aug 2024 01:34 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 Aug 2024 01:34 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने बड़ौत में गेंदबाजाें को टिप्स दिए और उनका मनोबल बढ़ाया। 

विज्ञापन
Former fast bowler Praveen Kumar told the players, do not run the whole day, work hard by setting a target
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने कहा कि लक्ष्य बनाकर मेहनत करने से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही सामाजिक कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रवीण कुमार बड़ौत के दिलीप विहार स्थित बाबा शाहमल क्रिकेट स्टेडियम में स्वर्गीय रोहित धामा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा दिन ग्राउंड में दौड़ते रहने से कामयाबी नहीं मिलती है। बल्कि एक लक्ष्य को तय कर कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। उन्होंने युवा क्रिकेटरों को संदेश दिया कि खेलों के साथ-साथ पढ़ाई भी बहुत जरूरी है। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां बताईं।
विज्ञापन

 

अंपायरिंग करने वाले कमेटी के सदस्य रोहित विक्टर ने बताया कि केवल एक ओवर का क्रिकेट मैच चल रहा है। छह गेंदों पर ज्यादा छक्के मारने वाला विजेता रहेगा। अब तक हुए मैच में चंडीगढ़ के रोहित ने छह गेंदों पर दो छक्के व बिजरौल गांव के विकास ने भी दो छक्के लगाकर बढ़त बनाई हुई है। अभी रात में भी मैच जारी रहेगा। विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अश्वनी तोमर, अंकुर धामा, पवन शर्मा, गौरव तोमर, देवेन्द्र धामा, अक्षय पंवार, पंकज ठाकुर मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed