फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Forest workers engaged in exploring the forest

कोताना गांव के जंगल में तेंदूए की दस्तक, ग्रामीण भयभीत

Thu, 26 Aug 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Forest workers engaged in exploring the forest
बड़ौत। ग्राम कोताना के जंगल में बुधवार रात तेंदुए जैसा जानवर दिखाई देने से लोगों में दहशत है। सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण व वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश की।
विज्ञापन

ग्रामीण जगदीश, राजेंद्र, अनिल, यशपाल, मदन पाल आदि बीती रात गांव के जंगल में आवारा पशुओं से फसलों की रखवाली कर रहे थे। यशपाल व अनिल को तेंदुआ यमुना खादर से निकलकर गांव की ओर जाता दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण लाठी-डंडे व भाले आदि लेकर उधर दौड़े। इस पर तेंदुआ यमुना खादर की तरफ भाग निकला। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इस पर वन दरोगा रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय कुमार, मोहित आदि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को ढूंढने का प्रयास किया। हालांकि वह कहीं नहीं दिखाई दिया। इस संबंध में रेंजर राजपाल ने बताया कि सूचना पाकर वनकर्मियों की टीम गांव के जंगल में भेजी थी, तेंदुआ नहीं मिला। पंजे के निशान कुत्ते के प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed