फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Forest department's land will be free from mafia possession

माफिया के कब्जे से मुक्त होगी वन विभाग की भूमि

Fri, 08 Apr 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Forest department's land will be free from mafia possession
बागपत। माफिया ने वन विभाग की किसी भी भूमि पर कब्जा किया हुआ है तो उस पर जल्द बुल्डोजर चलाने की तैयारी है। सरकार माफिया के कब्जे से वन विभाग की भूमि को मुक्त कराने की योजना बना रही है। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक की इस योजना अंतर्गत जल्द ही जमीन को चिह्नित कर कब्जामुक्त कराया जाएगा। उस जमीन को जनहित के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में अधिकतर नहरों व नदियों के किनारे वन विभाग की जमीन है। शहरों के आसपास भी वन विभाग की काफी जमीन पड़ी है। सैकड़ों हेक्टेयर जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है। यह भी पता चला है कि कुछ जगह निर्माण भी कर लिया है। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने उन जमीन को भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराने की योजना बनाई है। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। जिससे जल्द से जल्द जमीन कब्जा मुक्त कराई जा सके।
विज्ञापन

पार्क बनेंगे, पौधरोपण होगा व जमीन से राजस्व बढ़ाया जाएगा
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक के अनुसार वन विभाग की जितनी भी जमीन कब्जा मुक्त होगी। उसे जनहित में इस्तेमाल किया जाएगा। यदि कोई जमीन आबादी के समीप है तो वहां पार्क बनाया जा सकता है। राजस्व बढ़ाने के लिए भवन बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त पौधरोपण के लिए भी जमीन नहीं बची है। उस जमीन का पौधरोपण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जमीन का खेती के लिए इस्तेमाल हो सकता है तो उससे भी राजस्व बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्रों को संरक्षित किया जाएगा
नदियों किनारे अभी कुछ वन क्षेत्र है। उसे संरक्षित करने पर ध्यान दिया जाएगा। यहां पेड़ों का कटान नहीं किया जा सके। इसके लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। यदि कहीं वन क्षेत्रों में कटान की शिकायत मिलेगी है तो उसे रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed