फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food of agitational farmers stopped, highway jam

मौजिजाबाद नांगला गांव में किसान के 62 पेड़ काटे

Wed, 09 Dec 2020 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Food of agitational farmers stopped, highway jam
पीड़ितों ने प्रदर्शन कर शुरू किया धरना, गणमान्य लोगों के समझाने पर धरना खत्म
विज्ञापन

पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, पुलिस ने जांच शुरू कर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव में कुछ लोगों ने एक किसान के खेत में खड़े 62 यूके लिप्टिस के पेड़ कटर मशीन से काट दिए। पीड़ित किसानों ने प्रदर्शन कर धरना शुरू किया। गणमान्य लोगों के समझाने पर धरना समाप्त कर दिया।
मौजिजाबाद नांगल निवासी शिव कुमार शर्मा ने दोघट थाने पर पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर बताया उसके खेत में कंडेरा मार्ग के किनारे 73 यूके लिप्टिस के पेड़ खड़े थे। मंगलवार की रात में गांव के ही पांच लोगों ने उसके 62 पेड़ काटकर कंडेरा मार्ग पर डाल दिए। इनकी कीमत कई लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा कर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात में 12 बजे परिवार के मोहित और उसका चाचा विनोद खेत पर गए थे, उस समय आरोपी कटर से पेड़ काट रहे थे। मोहित और विनोद ने वापस आकर गांव में इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिस पर ग्रामीण वहां पहुंचे तो पेड़ काटने वाले लोग वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने पेड़ काटने की सूचना थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर नाराज ग्रामीणों ने खेत पर ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग होगी। इंस्पेक्टर दोघट मुनेंद्र पाल सिह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसमें रामानंद, सुशीला, विनोद, मुकेश शर्मा, रोहित, सक्षम पंडित, सोनू, प्रदीप, रूपचंद, रमेश, सुरेंद्र, राखी, सावित्री, गीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed