{"_id":"628e6f6d0fbaf24a9a7d701b","slug":"food-department-team-destroyed-one-quintal-of-mawa-baghpat-news-mrt590037124","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने एक क्विंटल मावा कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने एक क्विंटल मावा कराया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल और दूध के चार नमूने भी जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को ढिकौली रोड से चेकिंग के दौरान गाड़ी से मावा पकड़ा। तीन सैंपल लेकर करीब एक क्विंटल मावा नष्ट कराया। इसके अलावा तेल और दूध के चार नमूने जांच के लिए भेजे है।
सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को टीम ने धनौरा से ढिकौली के रास्ते वाहन से दिल्ली ले जाए जा रहे मावे की जांच की। जांच के दौरान मिलावट का संदेह होने पर एक क्विंटल मावा मौके पर नष्ट कराया गया। साथ ही तीन नमूने भी लिए गए। इसके अलावा टीम ने अहमदपुर गठीना से मावे का एक सैंपल, बड़ौत में विशाल मेगा मार्ट से कच्ची घानी सरसों के तेल के दो नमूने और भड़ल से दूध का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।