फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Flood of faith in Delhi Baba's Bhandara

Baghpat News: दिल्ली वाले बाबा के भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 24 May 2023 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith in Delhi Baba's Bhandara
फोटो संख्या 1
विज्ञापन

बिनौली। चंदायन के प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर में बुधवार को दिल्ली वाले बाबा श्यामसुंदर दास के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में पूजा, हवन एवं भंडारा हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भक्तजनों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। साथ ही हवन में विश्वकल्याण की कामना करते हुए आहुतियां दीं।

इस अवसर में पंडित वीरेंद्र शास्त्री, धीरज पाठक के निर्देशन में भक्तजनों ने विशेष पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर मंदिर संरक्षक अशोकपाल ने बताया कि सच्चिानंद सतगुरु श्यामसुंदर दास महाराज को सिद्धि प्राप्त थी। दीन-दु:खी बाबा के धुने की विभूति लेकर जाते तो दुखियारों के कष्ट दूर हो जाते। इस अवसर पर विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों व महिलाओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। मां अम्बे जागरण पार्टी दिल्ली के कलाकार नकुल वर्मा, सोनू शर्मा के निर्देशन में भगवान राधाकृष्ण, शंकर पार्वती, वीर हनुमान की झांकी की आकर्षक झांकी व संगीतमय भजनों के प्रस्तुति से सभी भक्तगण मंत्र मुग्ध हो गए। कार्यक्रम में संरक्षक अशोकपाल, अध्यक्ष लख्मीचंद, आदितियपाल, संजयपाल, योगेंद्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed