{"_id":"5fe76e1a8ebc3ec14c61e33e","slug":"five-found-infected-56-discharges-64-active-cases-baghpat-news-mrt5174900175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मिले संक्रमित, 56 डिस्चार्ज, 64 एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मिले संक्रमित, 56 डिस्चार्ज, 64 एक्टिव केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/छपरौली। जिले में शनिवार को पांच संक्रमित मिलें है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि शनिवार को 1550 लोगों की जांच की गई। इनमें से पांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब जिलें में संक्रमितों की संख्या 2257 हो गई है, जबकि 34 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। शनिवार को 56 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई है। अब जिले में 64 एक्टिव केस है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। बड़ौत और खेकड़ा में भी जांच अभियान चलाया गया। उधर, छपरौली सीएचसी अधीक्षक डॉ अरविंद मलिक ने बताया कि शनिवार को सीएचसी व सूप गांव में कैंप लगाकर 113 लोगों की की जांच की, इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूप गांव में टीम बी ने 94 लोगों की जांच की गई, सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। टीम में जितेंद्र कुमार, अमित माइल, अशोक कुमार, शक्ति सिंह, संजय प्रभाकर और मुनीम मीणा मौजूद रही।
छह टीमें करेंगे विदेशियों की निगरानी
बागपत। जिले में विदेश से छह यात्री लौटे है। इनमें से दो यात्री आयरलैंड और चार यात्री ब्रिटेन से वापस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग को पांच यात्रियों की सूचना एयरपोर्ट ऑथिरिटी से मिली है, जबकि एक यात्री ने स्वास्थ्य विभाग को फोन पर विदेश से आने की जानकारी दी है। सभी यात्रियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। सीएमओ डॉ आके टंडन ने बताया कि विदेश सेे आने वाले यात्रियों की निगरानी के लिए जिले में छह टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमों एसीएमओ डॉ भुजवीर सिंह के निर्देशन में यात्रियों की नियमित निगरानी कर अपडेट करेगी। सभी टीमों को निगरानी संबंधी दिशा-निर्देश दे दिए गए है।