{"_id":"67fac02e4842e4d302093fa7","slug":"five-dogs-were-cut-and-thrown-into-a-pond-after-barking-baghpat-news-c-28-1-bag1001-129668-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाैंकने पर पांच कुत्ते काटकर तालाब में फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाैंकने पर पांच कुत्ते काटकर तालाब में फेंके
Sun, 13 Apr 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। गौसपुर गांव में रात में भाैंकने पर पांच कुत्तों को काटकर तालाब में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह तालाब में उनके शव पड़े मिले तो गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सिंघावली अहीर पुलिस से शिकायत करते हुए कुत्तों को मारने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गौसपुर गांव के पूर्व प्रधान वकील, जमशेद, अरशद समेत अन्य ग्रामीण रविवार को सिंघावली अहीर थाने में पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति रात में घर से निकलकर खेतों से गन्ने, लहसुन समेत अन्य सब्जी चोरी करके ले जाता है। गांव के बाहर जाने वाले रास्ते में कुत्ते बैठे रहते हैं, जो रात में आवागमन करने वालों को भाैंकने रहते है।
पिछले दो दिन से ग्रामीणों को कुत्तों के भाैंकन की आवाज नहीं आई। रविवार को गांव के तालाब में पांच कुत्ते कटे हुए पड़े मिले। उन्होंने गांव के ही व्यक्ति पर कुत्तों को काटकर तालाब में फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।