{"_id":"64b5977217cfc1957c02d524","slug":"fitness-became-by-bringing-kanwar-excess-weight-reduced-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-3301-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कांवड़ लाने से बन गई फिटनेस, कम हो गया अतिरिक्त वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कांवड़ लाने से बन गई फिटनेस, कम हो गया अतिरिक्त वजन
Tue, 18 Jul 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
फिटनेश की खबर से संबंधित फोटो अक्षय चौधरी
बागपत। कांवड़ लाने के साथ जहां शिव के भक्तों की आस्था जुड़ी है, वहीं कांवड़ लाने से लोगों की फिटनेस बन गई है। कांवड़ लाने के लिए दौड़े युवाओं का वजन चार किलो तक कम हो गया है और वह अन्य युवाओं को भी वजन कम करने के लिए दौड़ लगाने के लिए जागरूक करेंगे।
हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आए निरोजपुर, काठा के युवाओं का कहना है कि वजन घटाने के लिए घंटों तक पसीना बहाना पड़ता था तो कभी खाने पीने की चीजों से परहेज करना पड़ रहा था। काफी कोशिश करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा था। मगर हरिद्वार से डाक कांवड़ लाने में तीन से चार किलो तक वजन कम हो गया है। उनका कहना है कि दौड़ फिटनेस बनाने का सबसे आसान तरीका है। वह अपनी फिटनेस के लिए अब नियमित दौड़ लगाएंगे और अपने साथियों और अन्य लोगों को भी फिटनेस बनाने के लिए दौड़ लगाने की सलाह देंगे।
साथियों के साथ हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आया हूं। जिससे तीन किलो वजन कम हो गया है। अब स्वस्थ रहने के लिए नियमित दौड़ लगाने के साथ ही अन्य साथियों को भी प्रेरित करुंगा। -अक्षय चौधरी, निरोजपुर
विज्ञापन
डाक कांवड़ लाने से वजन कम हुआ है, जिससे अपने आप को पहले से अधिक स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। अन्य लोगों को भी स्वस्थ रखने के लिए दौड़ लागने की सलाह दूंगा। -जैकी, काठा
डाक कांवड़ जाने से वजन कम हुआ है, जिससे शरीर का अतिरिक्त फैट घट गया है और तनाव भी कम हुआ है। शरीर को स्वस्थ और तनावमुक्त रखने के लिए नियमित दौड़ लगाउंगा। -वीर डागर, निरोजपुर