फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First ate food together, then quarreled and killed all three

पहले साथ में खाना खाया, फिर झगड़ा हुआ और तीनों को मार डाला

Wed, 17 Aug 2022 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
First ate food together, then quarreled and killed all three
मृतक बृजपाल का घर - फोटो : BARAUT
पहले साथ में खाना खाया, फिर हुआ झगड़ा और तीनों को मार डाला
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। तिहरे हत्याकांड का आरोपी अमरपाल रविवार रात को शराब पीकर घर पहुंचा। उसने सबके साथ बैठकर खाना खाया। शराब पीने का विरोध करने पर पिता बृजपाल से झगड़ा करने लगा। कहने लगा कि उसे जमीन से बेदखल कर दिया है, बहनों ने नौकरी कर उसकी इज्जत उछाल दी है। किसी तरह से शांत कर सोने के लिए भेज दिया। लेकिन रात में दो बजे उसने हत्याकांड को अंजाम दे डाला।
शशिप्रभा के अनुसार हत्यारोपी अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर नशे की लत लगने के कारण जमीन बेचने लगा था। इसलिए ही पिता बृजपाल नेे उसे बेदखल कर दिया और वह तभी से नाराज हो गया था। वह अधिकतर घर से बाहर रहता था और घर में कुछ देर के लिए आने के बाद फिर चला जाता था।
विज्ञापन

हत्यारोपी अमरपाल की मां शशिप्रभा ने बताया कि रात को अनुराधा अलग कमरे में व दूसरे कमरे में बृजपाल सोफे पर व ज्योति जमीन पर सो गई। जबकि शशिप्रभा सोने के लिए छत पर चली गई। सभी सो गए थे, लेकिन बृजपाल वाले कमरे में चारपाई पर लेटा हुआ अमरपाल जाग रहा था। वह करीब दो बजे उठा और उसने लोहे के नुकीले हथियार से सबसे पहले सोफे पर सो रहे पिता बृजपाल हमला करना शुरू कर दिया। वह पिता का शव खींचकर मकान के बाहर लेकर आया तभी आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सोई हुई अनुराधा की आंख खुली और वह अमरपाल की तरफ दौड़ी तो उसे भी बेड पर ही गिराकर फाली से वार करने लगा। तभी ज्योति की आंख खुल गई और वह चिल्लाई तो छत पर सो रही शशिप्रभा भी नीचे आई। लेकिन तब तक आरोपी ने अनुराधा के साथ ही ज्योति को भी मौत के घाट उतार दिया। शशिप्रभा ने विरोध किया तो उसने मां शशिप्रभा को भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शशिप्रभा की चीख सुनकर मौके पर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी पीछे के गेट से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक माह पहले ही किया था जमीन से बेदखल
शशिप्रभा के अनुसार अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर नशे में धुत रहता था और खेतीबाड़ी व घर के कामकाज में हाथ नहीं बंटाता था। वह आए दिन अपने पिता, मां व दोनों बहनों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। वह शराब के लिए घर का सामान बेचता था और उसने चार बीघा जमीन भी बेच डाली थी। अब केवल चार बीघा ही जमीन बची थी। उसकी हरकतों को देखते हुए एक महीने पहले ही उसको बेदखल कर दिया था। परिजनों ने अमरपाल की हरकतों व नशे की लत के कारण ही उसकी शादी नहीं कराई थी।

- एनसीसी कैडेट थी अनुराधा व अमेजन में नौकरी करती थी ज्योति
अनुराधा जनता वैदिक इंटर कालेज की एनसीसी कैडेट थी और वीर स्मारक इंटर कालेज की 12 वीं की छात्रा थी। ज्योति अमेजन कंपनी में नौकरी करती थी, फिलहाल उसने नौकरी छोड़ रखी थी।

बड़ौत कोतवाली में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करती हत्यारोपी की मां

बड़ौत कोतवाली में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करती हत्यारोपी की मां- फोटो : BARAUT

मृतिका ज्योति का फाइल फोटो

मृतिका ज्योति का फाइल फोटो- फोटो : BARAUT

मृतक बृजपाल का फाइल फोटो

मृतक बृजपाल का फाइल फोटो- फोटो : BARAUT

मृतिका अनुराधा का फाइल फोटो

मृतिका अनुराधा का फाइल फोटो- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed