{"_id":"5f8743c28ebc3e9ba661c221","slug":"fire-on-animal-dealer-baghpat-news-mrt506110987","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी पर फायर झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी पर फायर झोंका
विज्ञापन
बागपत। केतीपुरा में रुपये का तकादा करने पर पशु व्यापारी को फायर छोंक दिया। पीड़ितों ने भागकर कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुराना कस्बा निवासी पशु व्यापारी हाजी सल्लू ने बताया कि सात माह पूर्व एक युवक को 62 हजार रुपये उधार दिए थे। देर शाम रुपयों का तकादा किया तो आरोपियों ने फायर झोंक दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। कोतवाली प्रभारी एनएस सिंह सिरोही ने बताया कि रुपये के लेन देन का मामला है। कोई फायरिंग नहीं हुई है। तहीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गोकसी के आरोपी पिता-पुत्र ने किया सरेंडर
बागपत। दो माह पूर्व टीकरी के जंगल में गोकसी की घटना हुई थी। इसमें दोघट पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को जेल भेज दिया था। दो आरोपी फरार हो गए थे। बुधवार को एजाज अली और उसके बेटे काला ने पुलिस को चकमा देकर बागपत कोर्ट में सरेंडर कर दिया।