फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire in plastic waste, public disturbed by smoke

प्लास्टिक कचरे में आग, धुएं से जनता परेशान

Fri, 06 Nov 2020 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fire in plastic waste, public disturbed by smoke
बड़ौत। प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। कारण है कि कूड़ा जलाए जाने की घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा है। जहां बृहस्पतिवार को पूर्वी यमुना नहर किनारे कूड़ा जलाया गया था वहीं शुक्रवार को छपरौली रोड पर प्लास्टिक कचरे के ढेर में आग लगा दी गई। धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेना भी दूभर हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

प्रशासनिक अफसरों से बेखौफ नगरवासी धड़ल्ले से नगर में कूड़ा जलाकर पर्यावरण को दूषित करने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार को छपरौली रोड़ पर प्लास्टिक कचरे के ढेर में लगाई गई आग को बुझाने के लिए जनता तहसील और नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत करती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आसपास रहने वाले रामबीर, बिजेन्द्र, संजीव, नीटू ने शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि आग की सूचना नहीं है, फिर भी नगरपालिका की टीम भेजकर तत्काल प्रभाव से आग बुझवायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed