{"_id":"69a7255419768e69cc031e69","slug":"fir-lodged-against-husband-and-five-others-for-dowry-harassment-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-147718-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे की रहने वाली मानसी ने पति अजय समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
मानसी ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि 30 मई 2025 को उसने गांव बहादुरपुर जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले अजय के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उस पर दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और उसे घर से निकाल दिया। जांच अधिकारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर सोमवार रात को पति अजय, ससुर प्रमोद, सास सुनीता समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।