{"_id":"6a20241b9de7acff9109a3f9","slug":"fill-out-the-examination-forms-for-ma-msc-and-mcom-courses-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-152806-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एमए, एमएससी, एमकॉम पाठ्यक्रमों की परीक्षा के भरें फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एमए, एमएससी, एमकॉम पाठ्यक्रमों की परीक्षा के भरें फार्म
विज्ञापन
-समर्थ पोर्टल पर भरे जाएंगे द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के लिए फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एमए, एमएससी और एमकॉम पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। छात्र समर्थ पोर्टल पर जाकर अपने परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य शिंजिता अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए यह कार्यक्रम जारी किया गया है। विषय चयन करने की अंतिम तिथि पांच जून निर्धारित की गई है। परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आठ जून है। इसके बाद नौ जून तक 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जा सकेंगे। दस जून तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का अंतिम अवसर मिलेगा। इसके बाद परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो जाएगी। छात्रों को भरे हुए फॉर्म अपने संबंधित कॉलेज में जमा करने होंगे। कॉलेज इन फॉर्मों को सत्यापित कर सीसीएसयू को भेजेगा। प्राचार्य शिंजिता अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं से परीक्षा फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे रद्द किया जा सकता है। यदि फॉर्म रद्द होता है तो विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, छात्रों को पूरी सतर्कता और ध्यान से अपने फॉर्म भरने चाहिए।