करतार भड़ाना के खिलाफ एक ओर मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के मुताबिक, विधायक करतार सिंह भड़ाना बुधवार रात नूरपुर और हसपुर मसूरी गांव में 10-12 गाड़ियों के साथ घूमकर प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभा भी की। उन्होंने इसकी प्रशासन से अनुमति नहीं ले रखी थी। इसका पता चलते ही पुलिस की टीम पहुंची और उनकी वीडियोग्राफी की। इसकी सूचना अफसरों को दी गई। इसके बाद खेकड़ा थाने में करतार भड़ाना के खिलाफ धारा 123 (2) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 171 (क) व 188 आईपीसी के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज हुई। खेकड़ा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
बता दें कि विधायक करतार सिंह भड़ाना पर इससे पहले आचार संहिता उल्लंघन के तीन मुकदमे दर्ज हो चुके है। इनमें से एक मुकदमा चांदीनगर, एक खेकड़ा और एक बागपत कोतवाली में दर्ज है।