{"_id":"691cca5158c98e868407296b","slug":"fighting-and-stone-pelting-over-removal-of-vehicle-before-brides-departure-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-142097-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुल्हन की विदाई से पहले गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुल्हन की विदाई से पहले गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट और पथराव
विज्ञापन
अमीनगर सराय। डौला गांव में साबिर ढिकौलिया की दो बेटियों का निकाह होने के बाद विदाई के समय गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। इसमें शबनम, किसभर, आमिर, शहजाद, आकिब समेत सात घायल हो गए। वहां आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया और घायलों का सीएचसी में उपचार कराया।
डौला गांव निवासी साबिर ढिकौलिया की दो बेटी काजल और मदीना की मंगलवार को बरात आई थी। निकाह की रस्म के बाद दोनों दुल्हनों का सामान गाड़ियों में रखा जा रहा था। इसी दाैरान पड़ोस का ही साबिर अपनी गाड़ी लेकर वहां आ गया और रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए कहने लगा। दुल्हन के परिवार वालों ने सामान रखने के बाद गाड़ी हटाने के लिए कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी और एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि डौला गांव में हुई मारपीट में शिकायत नहीं मिली है। इसमें दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- --
आनन-फानन में हुई दोनों बहनों की विदाई
डौला गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद वहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद परिवार वालों ने आनन-फानन में दोनों बहनों की विदाई कराई।
-- -- -
पथराव होते ही गाड़ियां लेकर दौड़े चालक
डौला गांव में दो बहनों की विदाई से पहले हुए झगड़े से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया और दोनों तरफ से पथराव होने लगा, तभी शादी में आए रिश्तेदार अपनी गाड़ियों को लेकर दौड़ पड़े। उन्होंने अपनी गाड़ियां सुरक्षित स्थान पर खड़ी कीं। बताया कि पत्थर लगने से गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।