फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fight and stone pelting in Panchayat regarding the agreement

समझौते को लेकर हुई पंचायत में मारपीट और पथराव

Fri, 21 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fight and stone pelting in Panchayat regarding the agreement
दोघट। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ हुई मारपीट का मुकदमा वापस नहीं
विज्ञापन

लेने पर आरोपी पक्ष ने जमकर पथराव किया। आरोप है कि दो महिलाओं से
छेड़छाड़ की और उनके कपड़े फाड़ दिए। कई दिन से आरोपी पीड़ित पक्ष पर
फैसले का दबाव बना रहे थे। पथराव में महिला समेत तीन युवक घायल हुए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पीड़ित
महिला ने नौ लोगों को नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है।
महिला ने कहा कि 16 मई को किशोर के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी।
जिसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। इसी मुकदमे को वापस लेने के लिए
आरोपी पक्ष कई दिन से दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर बृहस्पतिवार की शाम
आरोपी पक्ष 18-20 युवक उनके घर पर आए और उससे मुकदमा वापस लेने को कहने
लगे। जब उसने मना किया तो गाली गलौज करते उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि
आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते कपड़े फाड़ दिया। बचाव में आई एक और
महिला के साथ भी बदतमीजी की गई। शोर-शराबा होने पर जब लोगों की भीड़ एकत्र
हुई तो आरोपी अपने घरों की छत पर चढ़ गए और उनके ऊपर पथराव शुरू कर दिया।
पथराव में हनीसा, उसके भतीजे नूर मोहम्मद व सुहेल घायल हो गए। सूचना पर
पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते मामले को शांत कराया। पीड़ित महिला ने नौ
को नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
दोघट। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट की घटना को छह दिन बीत गए हैं। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। यदि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती तो पथराव की घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed