फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fifth grade student dies of fever, was ill for five days

Baghpat News: बुखार से पांचवीं के छात्र की मौत, पांच दिन से था बीमार

Tue, 12 Nov 2024 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fifth grade student dies of fever, was ill for five days
खेकड़ा। कस्बे में बुखार से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित था, उसका कस्बे के ही निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

गांव नंगोला जनपद हापुड़ का रहने वाला राजीव त्यागी परिवार के साथ कस्बे के मोहल्ला रामपुर में रह रहा है। उसकी रेलवे मार्ग पर खाद व बीज की दुकान है। उसका बेटे (8) अनंत को पांच दिन पहले बुखार आया था। कस्बे के ही एक निजी अस्पताल मेंं इलाज चल रहा था। रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अनंत राजीव त्यागी का इकलौता बेटा था और कस्बे के ही एक निजी विद्यालय में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। सीएचसी अधीक्षक डॉ़ ताहिर का कहना है कि बच्चे की बुखार से मौत होने के बारे में जानकारी नहीं है। मंगलवार को टीम भेजकर जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed