फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Female leopard seen with cubs, panic among villagers

शावकों संग दिखी मादा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 01 Jul 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Female leopard seen with cubs, panic among villagers
बिनौली (बागपत)। शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में शावकों संग मादा तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने डीएफओ से जंगल में पिंजरा लगवाकर उसे पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

शाहपुर बाणगंगा गांव बरनावा वन्य क्षेत्र में आता है। जंगल में कई दिनों से तीन शावकों के साथ मादा तेंदुआ घूमती किसानों को दिखाई दे रही है। ग्राम प्रधान राजेंद्री देवी के पुत्र अमित कुमार, बाबू गिरी, मोहित यशपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को मादा तेंदुए ने जंगल में घूम रहे एक कुत्ते को अपना निवाला बनाने की कोशिश की। किसानों के शोर मचाने पर वह भाग गई।
विज्ञापन

मादा तेंदुए के जंगल में होने से किसान भयभीत है, इस कारण उन्होंने अपने खेतों पर जाना भी छोड़ दिया। अमित कुमार ने डीएफओ बागपत को सूचना देकर जंगल में पिंजरा लगवाकर मादा तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उधर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल ने कहा कि सूचना प्राप्त हुई थी, मौके पर वन कर्मियों की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed