फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fee for players to practice in the swimming pool, officers to dive for free

Baghpat News: तरणताल में खिलाड़ियों के अभ्यास पर शुल्क, अफसरों का मुफ्त में गोता

Mon, 01 Jun 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fee for players to practice in the swimming pool, officers to dive for free
बागपत। कलक्ट्रेट के समीप स्थित सरकारी तरणताल में खिलाड़ियों के तैराकी और अभ्यास पर शुल्क लगा दिया गया है। वहीं, अधिकारियों को यह सुविधा मुफ्त में मिल रही है। इस भेदभाव के कारण तरणताल में एक भी खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर रहा है। तरणताल को केवल अधिकारियों के उपयोग के लिए खोला जा रहा है।
विज्ञापन


तरणताल में 18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए 210 रुपये और 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए 510 रुपये प्रति माह का शुल्क निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों ने इस शुल्क निर्धारण के बाद तरणताल से दूरी बना ली है। उनका कहना है कि जब अधिकारियों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है तो उनसे क्यों लिया जा रहा है। खिलाड़ियों ने सभी के लिए समान नियम लागू करने की मांग की है ताकि उन्हें भी तरणताल में तैराकी का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

क्रीड़ा हॉल में स्थित यह तरणताल वर्ष 2013 में बनाया गया था। निर्माण के बाद यह तरणताल पिछले आठ साल से खराब पड़ा था। इस कारण तरणताल बंद रहता था और खिलाड़ियों को तैराकी की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने सीएसआर कोष की व्यवस्था कराई थी। उन्होंने दस लाख रुपये जारी कराकर इसे अगस्त 2025 में ठीक कराया था। हालांकि मरम्मत के बाद भी यह तरणताल पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका था। तरणताल को अब मई 2026 में चालू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शुल्क तय कर दिया, लेकिन गोताखोर की नहीं तैनाती
क्रीड़ा विभाग ने तरणताल में खिलाड़ियों के नहाने व तैराकी करने के लिए शुल्क तो निर्धारित कर दिया, लेकिन यहां किसी भी गोताखोर की तैनाती तक नहीं की गई है। तरणताल में पहले दो गोताखोर तैनात थे, जो तैराकी के गुर भी खिलाड़ियों को बताते थे। अब 210 व 510 रुपये शुल्क लगा दिया गया और गोताखोर भी नहीं है। यह तरणताल छह फीट से लेकर 16 फीट तक गहरा है। इससे यहां हादसा होने का भी खतरा रहता है।

-स्टेडियम में 60 खिलाड़ी पंजीकृत
क्रीड़ा हॉल में खेलने के लिए 60 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। वह यहां पर कबड्डी, कुश्ती, बैटमिंटन, वालीबाल आदि खेल का अभ्यास करते हैं। इसके लिए भी खिलाड़ियों से 250 रुपये प्रति माह शुल्क लिया जाता है। यहां खिलाड़ी सुबह व शाम के समय अभ्यास करने के लिए आते हैं। इसके लिए कोच की भी ड्यूटी लगाई गई है।
--
- एक महीने से कबड्डी का अभ्यास करने के लिए क्रीड़ा हॉल में आ रहा हूं। मैं तरणताल में नहाने के लिए गया तो 210 रुपये शुल्क मांगा गया। इस कारण नहाने से मना कर दिया गया। अंश तोमर, शिकोहपुर
- तरणताल में सिर्फ खिलाड़ियों से ही शुल्क लिया जा रहा है। यहां अफसरों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। खिलाड़ियों से भेदभाव हो रहा है। सभी के लिए नियम बराबर होने चाहिएं। आदित्य, सुल्तानपुर हटाना

--

वर्जन

-तरणताल में सभी के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों के पंजीकरण होने के बाद गोताखोर की तैनाती की जाएगी। अफसर कभी-कभी नहाने के लिए आते हैं। वह रोजाना नहाने के लिए नहीं आते हैं। -अमित कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed