{"_id":"64ea4626a125f6a27801ed84","slug":"fear-of-leopard-all-over-the-garden-announcement-made-not-to-go-alone-on-the-fields-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-4558-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सैड़भर में तेंदुए का डर, खेतों पर अकेले न जाने की कराई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सैड़भर में तेंदुए का डर, खेतों पर अकेले न जाने की कराई मुनादी
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सैड़भर गांव में लोगों में तेंदुए की दहशत है। तेंदुए के डर से ग्रामीण खेतों पर जाने से डर रहे हैं। शनिवार को गांव में अकेले खेतों पर न जाने की मुनादी कराई गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
क्षेत्र के जंगल में पिछले कई दिन से तेंदुए देखे जाने की सूचना मिल रही है। गांव के लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। जिससे लोगों के सामने पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या खड़ी हो रही है। शुक्रवार की रात वायरल वीडियो में सिंघावली अहीर से सैडभर जाने वाले रास्ते पर तेंदुआ दिखने की चर्चाएं चल रही है। वीडियो में नलकूप पर तेंदुआ दिख रहा है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। शनिवार को सैड़भर गांव में खेतों पर अकेले न जाने की मुनादी कराई गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। उधर वन विभाग के रेंजर श्रवण कुमार का कहना है ग्रामीणों की सूचना पर जंगल में जांच कराई गई थी। जंगल में तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी जंगल में तेंदुए की तलाश कराई जाएगी।