फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fear of killing the married woman, father gave tahrir

विवाहिता की हत्या की आशंका, पिता ने तहरीर दी

Thu, 06 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fear of killing the married woman, father gave tahrir
ससुराल पक्ष पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप
विज्ञापन

बागपत। गाजियाबाद के सिकरानी गांव की एक महिला पिछले पांच दिन से लापता है। महिला के पिता ने उसकी हत्या की आशंका ससुराल पक्ष पर महिला का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए बागपत कोतवाली में तहरीर दी।

सिकरानी के बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 15 साल पूर्व उसकी बेटी की शादी कोर्ट रोड बागपत के युवक के साथ हुई। उससे उसके दो बेटे और एक बेटी है। आरोप है कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी का दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न किया जा रहा था। 16 अगस्त 2018 को उनकी बेटी के पति ने उसे फांसी लगाकर मारने की कोशिश की था। इस संबंध में उनकी बेटी ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसके पति ने मुकदमा समाप्त करा दिया। 31 जुलाई को उनकी बेटी बागपत से घर के लिए निकली, मगर घर नहीं पहुंची। शाम करीब साढे़ चार बजे उनके बेटे राघव के फोन पर एक महिला का फोन आया कि उनकी बेटी का एक्सीडेंट हो गया और वह जीटीबी में भर्ती है। जानकारी करने पर पता चला कि अस्पताल में उनकी बेटी के नाम की कोई महिला भर्ती नहीं हुई है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। ससुराल में जानकारी करने पर दामाद ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हें बेटी की हत्या की आशंका है। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed