फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fear of accident on dilapidated Daha-Tikri road

जर्जर हो गया दाहा-टीकारी मार्ग

Sun, 06 Jun 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fear of accident on dilapidated Daha-Tikri road
दाहा। दाहा-टीकरी मार्ग जलभराव के चलते जर्जर हो गया है। इस पर गड्ढे भी राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। यहां गन्ने की ढुलाई के दौरान वाहनों के पलटने का डर बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तत्कालीन विधायक वीरपाल राठी के कार्यकाल में नौ वर्ष पूर्व मार्ग का निर्माण कराया गया था। यह मार्ग रखरखाव के अभाव और जलभराव के कारण जर्जर हो गया है। इसके परिणामस्वरूप मार्ग में गड्ढे हो गए हैं। जिससे लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी गन्ना किसानों को उठानी पड़ रही है। गड्ढों के कारण वाहन पलटने का डर बना रहता है। कई बार मार्ग का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बबलू राठी, श्योवीर राठी, शोकें द्र राठी, सोमपाल राणा, इंद्रपाल राणा, सतवीर राणा ने समस्या का समाधान कराने के लिए छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed