फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fault in power house, 14 hours of electricity failure

बिजलीघर में आया फाल्ट, 14 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 03 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fault in power house, 14 hours of electricity failure
खेकड़ा। बिजलीघर की मशीन में फाल्ट आने के कारण खेकड़ा नगर के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। भयंकर गर्मी के चलते लोग गर्मी से बिलबिला उठे। करीब 14 घंटे बाद शुक्रवार की दोपहर बिजली आपूर्ति चालू की गई। नगर के लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर की बिजली आपूर्ति बद से बदहाल होती जा रही है। बृहस्पतिवार की रात बारह बजे फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति मशीन में फाल्ट आने के चलते आपूर्ति ठप हो गई। इससे नगर का आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहा। लोग गर्मी व मच्छरों के बीच रात्रि भर सो नहीं पाए। शुक्रवार की दोपहर तक आपूर्ति ठप रही। विद्युत कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे तक मशीन में आया फाल्ट दूर किया। इसके बाद बिजली आपूर्ति चालू की गई। 14 घंटे तक ठप पड़ी रही बिजली आपूर्ति को लेकर नगर के लोगों में निगम के खिलाफ आक्रोश है। उधर, एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि बिजली घर की मशीन में खराबी आने के कारण आपूर्ति ठप रही। मशीनों में सुधार कराने के बाद आपूर्ति चालू करा दी गई। रात्रि में बिजली की सेवा देने के लिए नगर मे लाइनमैनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed