Baghpat News: जिला कारागार में बंदी रख रहे नवरात्र के व्रत और रमजान में 150 मुस्लिम बंदी रख रहे रोजा
बागपत के अब्दुलपुर गांव स्थित जिला जेल में बंद करीब 250 हिंदू बंदी नवरात्र पर मां दुर्गा के व्रत रख रहे हैं और 150 मुस्लिम बंदी रोजा रख रहे हैं।
विस्तार
बागपत के खेकड़ा में 22 मार्च से मां दुर्गा के नवरात्र और 24 मार्च से रमजान शुरू हो गए हैं। क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव स्थित जिला जेल में बंद करीब 1000 बंदियों में से 250 हिंदू बंदी मां दुर्गा के वृत रखकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना, भजन कीर्तन करने में जुटे है। वहीं 150 मुस्लिम बंदियों ने भी रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अदा कर रोजे रखने शुरू कर दिए।
मुस्लिम बंदी भी अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। इससे जिला कारागार में भक्ति की बयार बह रही है। जेल प्रशासन ने नवरात्र के व्रत रखने वाले हिंदू बंदियों और रमजान रखने वाले मुस्लिम बंदियों के लिए खानपान की अलग-अलग व्यवस्था कराई है।
जेलर जितेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि नवरात्र के व्रत रखने वाले हिंदू बंदियों के लिए दूध, फल, मिष्ठान और रोजेदारों के लिए दूध, फल और खजूर की व्यवस्था की गई है।