फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers will hold a panchayat against UPSIDC

Baghpat News: यूपीएसआईडीसी के खिलाफ पंचायत करेंगे किसान

Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers will hold a panchayat against UPSIDC
​​​घिटौरा गांव में यूपीएसआईडीसी के ​खिलाफ बैठक करते किसान: संवाद
रटौल। घिटौरा गांव में शनिवार को किसानों की बैठक हुई। किसानों ने यूपीएसआईडीसी के खिलाफ 23 फरवरी को मंडौला में पंचायत करने का फैसला लिया। इसमें किसानों को अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में किसान रणवीर सिंह ने कहा कि घिटौरा, गोठरा सहित आधा दर्जन गांवों की जमीन अधिग्रति की गई थी और अभी तक किसानों को मुआवजा तक नहीं दिया गया है। इसके अलावा अन्य कई मांगे है, लेकिन यूपीएसआईडीसी द्वारा किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे किसान काफी परेशान हो रहे है। कई साल से मंडौला विहार में किसानों का धरना लगातार जारी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों की मांगों को लेकर 23 फरवरी को मंडौला में एक पंचायत की जाएगी। उन्होंने कई गांवों में जनसंपर्क कर किसानों से पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में जय निवास, प्रवेश बंसल, मनोज, बलीचंद मौजूद रहे। वहीं, सांकरौद गांव सहित कई गांवों का दौरा कर जिला प्रभारी विनोद चौधरी, संजय धामा, बिल्लू प्रधान, प्रवीण मलिक, ममता चौधरी, जगपाल, परवीन, संजय आदि ने किसानों से पंचायत को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed