किसानों ने चौकीदार को बंधक बना हंगामा किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा पाठशाला मार्ग पर स्थित बागपत शुगर मिल के खेकड़ा ए गन्ना तौल केंद्र पर गत दो दिनों से तौल कार्य ठप्प था। इस कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार की सुबह दस बजे तक तौल केंद्र पर किसानों की गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों, भैंसा बोगियों की लंबी लाईन लग गयी। तौल लिपिक के न आने पर आक्रोशित किसानों ने चौकीदार पप्पू को बंधक बना धरना शुरू कर दिया। साथ ही किसानों ने शुगर मिल के अधिकारियों को फोन कर तौल कार्य दो दिन से ठप्प होने के कारण आक्रोश जताया।
इसके बाद दोपहर करीब बारह बजे तौल लिपिक धर्मवीर के आने पर तौल कार्य शुरू किया गया। इसके बाद किसान शांत हुए। इस दौरान खाप चौधरी जितेंद्र सिंह, सुभाष धामा, कृपाल सिंह, सतेंद्र धामा, भीम धामा, हरेंद्र धामा, महक सिंह, बिजेंद्र सिंह, जोगेंद्र धामा, सुंदर, बिट्टू, सरदार सिंह यादव, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
कृमि से होने वाली बीमारियों और बचाव की जानकारी दी
खेकड़ा। कोणार्क विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं ने कृमि जागरूकता अभियान चलाकर उससे होने वाली बीमारियों और बचाव के प्रति सभी को जागरूक किया। शनिवार को कोणार्क विद्यापीठ में कृमि जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने कृमि से होने वाली बीमारियों एवं उनसे बचाव संबंधित श्लोगन व पोस्टर बनाए। प्राइमरी विंग की सुपरवाइजर शालू ने कृमि से होने वाली बीमारियों एवं उनसे बचाव के लिए फास्ट फूड न खाने की सलाह दी। उन्होंने ऐसा भोजन करने की सलाह दी, जिससे शरीर को पौष्टिक आहार मिले।
उन्होंने सभी से 28 फरवरी को मनाए जाने वाले कृमि दिवस को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी को कृमि से बचाव वाली टेबलेट खाने को कहा। इस दौरान ईशा, खुशी नैन, सरताज अली, मीना धामा, विकास, मोहित गुप्ता, नीरज रंगा आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र, छात्राएं मौजूद रहे। इसके अलावा बीआरसी केंद्र पर भी कृमि दिवस के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के ब्लाक प्रोग्राम मनेजर रूपेंद्र शर्मा ने सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं की बैठक ली। उन्होंने कृमि दिवस पर सभी बच्चों को जिम्मेदारी के साथ कृमि की गोलियां खिलाने को कहा। इस दौरान राजीव कुमार, अमित शास्त्री, ब्रिजेश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।