फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers should produce sugarcane with improved method: DCO

उन्नत विधि से गन्ने की पैदावार करें किसान : डीसीओ

Wed, 24 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers should produce sugarcane with improved method: DCO
बिनौली। बरनावा के लाक्षागृह पर मंगलवार को बजाज हिंदुस्थान शुगर किनौनी एवं गन्ना विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसान गोष्ठी हुई। इसमें विशेषज्ञों ने उन्नत तकनीक से गन्ने की अधिक पैदावार लेने के तरीके बताए।
विज्ञापन

गोष्ठी में डीसीओ मेरठ दुष्यंत कुमार ने कहा कि किसान ट्रेंच विधि से गन्ने की बुआई कर साथ ही सहफसली खेती कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमर प्रताप सिंह ने कम लागत में अधिक पैदावार के तरीके बताए। उन्होंने फसल चक्र अपनाने और बीज नर्सरी बनाने की किसानों को सलाह दी। किनौनी शुगर मिल के यूनिट हैड केपी सिंह ने गन्ने की अधिक पैदावार के लिए लाइन की दूरी बढ़ाकर बीच मे दलहन, तिलहन और सब्जी की खेती करने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मृदा परीक्षण कर उपजाऊ बनाने की अपील की।
विज्ञापन

सूबेदार मुकेश भार्गव ने जैविक उत्पाद के बारे में जानकारी दी। अनिल कुमार छिल्लर के संचालन में हुई गोष्ठी में समिति सचिव प्रदीप यादव, महाप्रबंधक राज कुमार ताया, एजीएम महकार सिंह, अनिल कुमार, राज सिंह, गगन धामा, सुधांशु जैन, प्रवीण तोमर, किरण पाल, पुष्पेंद्र तोमर, संजीव कुमार, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed