फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers should keep a close watch, government can get violence in Farmers agitation: Ajit Singh

कड़ी नजर रखें किसान, आंदोलन में सरकार करवा सकती है हिंसा: अजित सिंह 

Mon, 11 Jan 2021 08:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Jan 2021 08:09 PM IST
सार

- किसानों के संकल्प की परीक्षा की घड़ी, एकजुटता से मिलेगी विजय

विज्ञापन
Farmers should keep a close watch, government can get violence in Farmers agitation: Ajit Singh
अजीत सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानून सरकार ने संसद में आनन-फानन में पारित किए हैं। इन्हें लेकर किसान संगठनों से कोई विचार विमर्श नहीं किया गया। किसानों को सचेत करते हुए कहा कि यह स्थिति भी आ सकती है, जब सरकार अपने ही शरारती तत्वों से आंदोलन में हिंसा करवा दे, किसानों को इस पर कड़ी नजर रखनी होगी।कहा कि सच को केवल कुछ समय तक ही रोका जा सकता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  खिलाड़ियों की बेकदरी: अफसरों की मनमानी से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में सड़क पर ठिठुरने को मजबूर हुए 'एथलीट'
विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा आंदोलन में किसान एकजुटता बनाए रखें। सवाल उठाया कि सरकार के सामने ऐसी क्या मजबूरी है जो सरकार को किसानों की मांग मानने से रोक रही है। दंभी सरकार को इतना भी ख्याल नहीं है कि पिछले 47 दिन से शीत लहर और पाले में किसान अपना घर और खेत का काम छोड़कर दिल्ली के द्वार पर पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक को लेकर बड़ा खुलासा, जांच में जुटीं एजेंसियां, अभी और खुलेंगे राज

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा सरकार किसानों को आश्वासनों के झुनझुने से बहलाना और बहकाना चाहती है। किसानों के संकल्प के परीक्षा की घड़ी है, उन्हें एकजुट और अहिंसक रहते हुए अपनी मांगों पर डटे रहना है। किसानों का रास्ता सच्चाई का रास्ता है। विजय किसानों की होगी। सच को कुछ समय तक रोका जा सकता है, लेकिन वह अपना रास्ता बना लेता है। किसान लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed