फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh News: It has been revealed of former soldier Saurabh that was given a bag of notes at Shoprix Mall in the case of spying for Pakistan

यूपी: जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक को लेकर बड़ा खुलासा, जांच में जुटीं एजेंसियां, अभी और खुलेंगे राज

Mon, 11 Jan 2021 02:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Jan 2021 02:23 PM IST
सार

  • शॉप्रिक्स मॉल में सौरभ को दिया था नोटों का लिफाफा 
  • सेना की जासूसी करने पर एटीएस ने पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा को आठ जनवरी को हापुड़ से किया था गिरफ्तार
  • रविवार को सौरभ को लेकर शॉप्रिक्स मॉल पहुंची एटीएस की टीम, जगह की शिनाख्त कराई

विज्ञापन
Uttar Pradesh News: It has been revealed of former soldier Saurabh that was given a bag of notes at Shoprix Mall in the case of spying for Pakistan
पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना के दस्तावेजों को लीक करने के आरोप में हापुड़ से गिरफ्तार किए गए पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा को जासूसी की एवज में शॉप्रिक्स मॉल मेरठ में नोटों से भरा लिफाफा दिया गया था। यह रकम पिछले साल दी गई थी।

विज्ञापन


सौरभ को मॉल में एक स्थान बताया गया कि जहां नोटों का लिफाफा पहले से रखा हुआ था। रविवार को यूपी एटीएस की एक टीम शॉप्रिक्स मॉल पहुंची और उस जगह की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सौरभ वैसे तो छह साल से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी कर रहा था, लेकिन खुफिया एजेंसियों के रडार पर वह साल 2020 के आखिर में आया, जब उसका पाकिस्तानी इंटेलीजेंस की महिला अधिकारी से मनमुटाव हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि पहले उसे लिफाफे में रकम दी जाती थी, लेकिन रकम देने वाले से सौरभ का संपर्क नहीं हो पाता था। रकम अलग-अलग स्थानों पर लिफाफे में रखी जाती थी और फिर सौरभ को वहां से लिफाफा उठा लेने के लिए कहा जाता था। बाद में रकम का ट्रांजेक्शन खातों में भी होने लगा। खूफिया एजेंसियां सौरभ के संपर्क वालों की भी जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: बेटियां पैदा होने पर पत्नी को भरी पंचायत में दिया तीन तलाक, आरोपी पति फरार 

सीसीटीवी की मांगी गई फुटेज
सूत्रों का कहना है कि शॉप्रिक्स मॉल की फुटेज यूपी एटीएस ने मांगी है, जिसमें पता किया जाएगा कि रकम को किसने रखा और फिर एटीएस उसके हुलिये से उस तक पहुंचने की कोशिश करेगी। 

उधर, सौरभ के खातों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के कहने पर रकम ट्रांसफर करने वाले अनस को रविवार को ट्रांजिट रिमांड पर लाने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सोमवार को यूपी एटीएस उसकी रिमांड मांगेगी।

सेना के मूवमेंट की जानकारी देता था सौरभ
सौरभ काफी समय तक पंजाब के पठानकोट में सिग्नल पर काम करता था। यहां सेना के मूवमेंट की जानकारी होती है। सूत्रों का कहना है कि इसी जानकारी को वह पीआईओ को व्हाट्सएप के जरिए देता था। फिलहाल एटीएस को ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिसमें पठानकोट में हुए आतंकी हमले के समय सेना के मूवमेंट की जानकारी उसने दी हो।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed