फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers said, no price received and no payment, no way except for agitation

किसान बोले, ना भाव मिला और ना भुगतान, आंदोलन के सिवाय कोई रास्ता नहीं

Fri, 18 Dec 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers said, no price received and no payment, no way except for agitation
दाहा गांव में आयोजित चौगामा खाप की पंचायत को संबोधित करते वक्ता - फोटो : BAGHPAT
हाईवे जाम करने के समर्थन में जिलेभर में हुई किसान बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कृषि कानून के विरोध में हाईवे जाम करने के एलान के समर्थन में शुक्रवार को फतेहपुर पुट्ठी, बड़ौली, बड़ौत समेत जिलेभर में जगह-जगह पर पंचायतें हुई। इसमें आंदोलन में ताकत दिखाने का आह्वान किया गया। किसानों ने कहा कि कृषि कानून को वापस लिया जाना चाहिए। अब तक गन्ने का भाव घोषित नहीं किया गया, भुगतान भी नहीं हुआ। किसान सड़क पर नहीं बैठे तो क्या करें।
फतेहपुर पुट्ठी गांव मेें थांबा चौधरी यशपाल सिंह की अध्यक्षता व प्रधान आदित्य तोमर के संचालन में हुई। बिजवाड़ा, धनौरा सिल्वर नगर, गुराना, बड़ावद समेत अन्य गांव के किसान पहुंचे। वक्ताओं ने नए कृषि कानून पारित किए जाने पर आक्रोश जताया और सरकार से इस बिल को वापस लिए जाने की मांग उठाते हुए शनिवार को खाप चौधरियों के नेशनल हाईवे जाम करने के समर्थन मेें पहुंचने का आह्वान किया गया। पंचायत में ऋषिपाल, हरेंद्र, मनोज, हरिओम, पवन, मंजू, विकास, रिछपाल, कृष्णपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोताना रोड पर थांबा पट्टी मेहर चौधरी ब्रजपाल तोमर के आवास पर संपन्न हुई पंचायत में भी नेशनल हाईवे जाम करने का समर्थन दिया गया। चौधरी चंद्रपाल, रामचरण, ओमप्रकाश, विक्रम आर्य, बलजोर सिंह आर्य, धीर सिंह, राजगुरु, देवेन्द्र शामिल रहे। बड़ौली गांव मेें भी पंचायत कर किसानों ने आंदोलन के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। धर्मवीर, प्रमोद, आजाद, सुखवीर, यशवीर, सुनील, धर्मेन्द्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दांगी खाप ने भी दिया नेशनल हाईवे बंद करने का समर्थन
बड़ौत। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सहारनपुर हाईवे के जाम करने को दांगी खाप ने समर्थन का एलान किया है। शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट बड़ौत में पत्रकार वार्ता में दांगी खाप के चौधरी सीताराम के बेटे ओमपाल सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन में किसानों के साथ दांगी खाप भी खड़ी हुई है। दांगी गांव के ट्रैक्टर गाजीपुर बॉर्डर पर गए हुए हैं। जब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तथा एमएसपी पर नया कानून नहीं बनाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजीव आर्य ने कहा कि खापों और किसानों के आंदोलन को आदर्श जाट महासभा का पूर्ण समर्थन रहेगा। आदर्श जाट महासभा के सभी कार्यकर्ता व वॉलिंटियर्स आंदोलन में मौजूद रहेंगे और आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए जनसंपर्क किया जाएगा।

रालोद भी रहेगा साथ: गठीना
बड़ौत। रालोद जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने बताया कि रालोद सदा किसानों के साथ रहा है। इसलिए रालोद कार्यकर्ताओं का किसानों के चक्का जाम में पूरा समर्थन रहेगा। इस लड़ाई में रालोद पूरी तरह से शक्ति प्रदर्शन करेगा। कहा कि रालोद ने किसानों के आंदोलन में कैंडल मार्च, मौन जुलूस, धरने व प्रदर्शन किए हैं। आगे भी रालोद साथ देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed