{"_id":"623b5ec380fd7e046c75852b","slug":"farmers-of-kheda-islampur-attacked-on-protest-against-mining-baghpat-news-mrt5814751135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के विरोध पर खेड़ा इस्लामपुर के किसानों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन के विरोध पर खेड़ा इस्लामपुर के किसानों पर हमला
विज्ञापन
बागपत के गांव खेड़ा इस्लामपुर के यमुना खादर में पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- यमुना में बांध बनाकर खेड़ा इस्लामपुर में मशीनों से अवैध खनन कर रहे थे हरियाणा के लोग
- किसानों के विरोध जताने पर हमला किया, अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर मशीन छोड़कर भागे आरोपी
- तीन किसान घायल, एसपी को सूचना देने के बाद ही पहुंची बड़ौत कोतवाली पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। उत्तर प्रदेश के खेड़ा इस्लामपुर गांव के यमुना खादर में मशीनों से अवैध खनन कर रहे हरियाणा के लोगों का किसानों ने विरोध जताया तो उन पर हमला कर दिया गया। इसमें तीन किसान घायल हो गए। सूचना पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपनी मशीन छोड़कर भाग गए। एसपी को सूचना देने के बाद ही बड़ौत कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
आरोप है कि हरियाणा के सोनीपत जिले के कुछ लोगों ने यमुना के बीच में बांध बना कर बुधवार की दोपहर मशीनों से यूपी के खेड़ा इस्लामपुर गांव में अवैध खनन शुरू कर दिया। इसका खेतों में काम कर रहे सोनू, अंकित आदि ने विरोध किया तो उनपर हमला करके घायल कर दिया। इस बारे में गांव में पता चला तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर यमुना खादर में पहुंच गए। खनन कर रहे लोगों ने भी अपने साथी भी बुलवा लिए। काफी देर तक दोनों पक्षों में खींचतान होती रही। खुद को घिरता देखकर खनन कर रहे लोग अपनी मशीन छोड़कर भाग गए। लोगों का आरोप है कि विवाद होने पर डायल 112 पर फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इसकी सूचना एसपी नीरज कुमार जादौन को दी गई। इसके बाद ही बड़ौत कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची और जांच शुरू की गई।
यूपी की जमीनों में अवैध खनन करने का आरोप
खेड़ा इस्लामपुर के किसान प्रकाश, सुभाष, श्रीपाल, कपिल, सचिन, प्रमोद, चरणा, राजबीर ने आरोप लगाया कि यमुना में बांध बनाकर हरियाणा के लोगों ने उनकी जमीनों में खनन करना शुरू कर दिया है। पूर्व में भी इसकी शिकायत यूपी और हरियाणा प्रशासन से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आशंका जताई कि यदि इस पर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कभी भी बड़ा घटनाक्रम हो सकता है।
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस को गांव में भेजकर मामला दिखवाया गया है। रेत खनन को लेकर विवाद होने की बात पता चली है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह का विवाद नहीं होने दिया जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी