{"_id":"57683e914f1c1b9960b485e1","slug":"farmers-found-leopard-resting-under-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को पेड़ के नीचे आराम करता मिला तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को पेड़ के नीचे आराम करता मिला तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
फौलादनगर के जंगल में दो किसानों को तेंदुए पेड़ के नीचे आराम करता मिला। तेंदुए को देखकर दोनों किसानों में दहशत फैल गई और उन्होंने गांव में पहुंचकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी, लेकिन वन विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। तेंदुए को लेकर किसानों में दहशत है।
सोमवार की सुबह फौलादनगर गांव निवासी किसान फजरू और नंदू अपने खेत में काम कर रहे थे। काम करने के बाद दोनों आराम करने के लिए पेड़ के पास पहुंचे तो वहां पेड़ नीचे पहले से ही तेंदुआ आराम कर रहा था।
तेंदुए को देखकर दोनों किसान भयभीत हो गए और वे उल्टे पांव गांव में आ गए। किसानों ने गांव पहुंचकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। तेंदुए का नाम सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव में ऐलान कराया जंगल में तेंदुआ आ गया है।
विज्ञापन
कोई भी किसान अपने खेत में अकेला न जाए और बच्चों को अपने से दूर न रखे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग के अधिकारी गांव में नहीं पहुंचे। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।