{"_id":"68fbcc4eb123a2a49a048fab","slug":"farmers-clashed-with-officers-and-made-serious-allegations-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140665-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अफसरों से भिड़े किसान, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अफसरों से भिड़े किसान, लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को हुई किसान बैठक में समस्याओं को लेकर खूब हंगामा हुआ। किसानों और अफसरों में काफी देर तक नोकझोंक होती रही। किसानों ने भ्रष्टाचार खूब होने व समस्याओं का समाधान नहीं करने पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों ने बैठक का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी। किसानों ने रमाला मिल के अफसरों पर गन्ना क्रय केंद्र की जगह मिल का इंडेट जारी करने पर आंदोलन करने व कलक्ट्रेट में धरना देेने की चेतावनी दी। अफसरों के समझाने के बाद किसान शांत हुए।
15 अक्तूबर को हुई किसान बैठक को शासन ने अमान्य कर दिया था, क्योंकि कई अफसर बैठक में काफी देरी से पहुंचे थे। इसलिए शुक्रवार को दोबारा से किसान दिवस रखा गया। वहां किसानों के सामने पिछले माह की बैठक की समस्याओं को रखा गया और उनके निस्तारण के बारे में किसानों को बताया।
किसानों ने अफसरों पर सिर्फ कागजों में शिकायतों का निस्तारण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शिवदत्त शर्मा ने कहा कि अफसर धरातल पर समस्या का निस्तारण नहीं करते हैं और किसानों को गुमराह किया जाता है।
विज्ञापन
नांगल गांव के जितेंद्र शर्मा व रामपाल ने आरोप लगाया कि रमाला मिल में भ्रष्टाचार अधिक हो रहा है और मिल को घाटे में बताकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों को गन्ना क्रय केंद्र की जगह मिल गेट का इंडेट दिया जा रहा है, जबकि उनके गांव में तीन-तीन क्रय केंद्र लगे हैं। मिल उनके गांव से 25 किलोमीटर दूर है। कई बार इंडेट में बदलाव की मांग कर चुके हैं फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कहा कि यदि मिल चलने से पहले इंडेट में बदलाव नहीं किया गया तो क्षेत्र के किसान मिल का बहिष्कार कर धरना शुरू करेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
इंद्रपाल ने कहा कि बिहारीपुर गांव में बिजली सरूरपुर कलां गांव के फीडर से दी जा रही है और यह लाइन सरूरपुर से फैजपुर निनाना और फिर बिहारीपुर आती है। फाल्ट के कारण कई-कई दिन तक गांव में बिजली नहीं पहुंची।
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता से किसानों की छापा मारने के नाम पर उत्पीड़न करने को लेकर काफी नोकझोंक हुई और आंदोलन की चेतावनी दी गई। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कृषि उप निदेशक विभाति चतुर्वेदी, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र प्रधान, एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा, हिम्मत सिंह, शिवदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।