फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers and common people can get a gift from CM's visit

Baghpat News: सीएम के दौरे से किसानों और आम लोगों को मिल सकती है सौगात

Wed, 18 Oct 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers and common people can get a gift from CM's visit
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ के 26 अक्तूबर के दौरे से किसानों व आम लोगों को कई सौगात मिल सकती है। यह माना जा रहा है कि सीएम गन्ना भुगतान को लेकर कोई घोषणा कर सकते हैं। वहीं बस अड्डे का शिलान्यास भी अब टालकर 26 अक्तूबर को करने की बात कही गई है। इसके अलावा अमूल प्लांट का शिलान्यास और छपरौली पुल व केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण भी सीएम कर सकते हैं।
विज्ञापन

सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की थी। उन्होंने गन्ना मूल्य बढ़ाने और गन्ना बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग उठाई थी। इसके साथ ही बागपत-चमरावल मार्ग के चौड़ीकरण की मांग भी रखी गई थी। सीएम को बताया था कि अमूल कंपनी ने बागपत में जमीन खरीदी है और यहां प्लांट लगाने का शिलान्यास होना है। इसके अलावा हरियाणा-यूपी के बीच यमुना पर पुल, केंद्रीय विद्यालय के बारे में भी चर्चा हुई। सांसद ने सीएम को बागपत आने का न्यौता भी दिया था। इसके बाद 26 अक्तूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ का बागपत का कार्यक्रम तय हो गया है। सीएम के यहां आने से कई परियोजनाओं के शिलान्यास से लेकर लोकापर्ण की उम्मीद जगी है। वहीं जिस बस अड्डे का 18 अक्तूबर को शिलान्यास होना था, अब उसे स्थगित करके 26 अक्तूबर को सीएम के हाथों से कराया जाएगा। इसके अलावा यह माना जा रहा है कि किसानों के लिए गन्ने को लेकर सीएम कोई घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed