{"_id":"629509103f9f91432510b760","slug":"farmer-working-in-the-field-shot-condition-critical-baghpat-news-mrt590839952","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रहे किसान को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रहे किसान को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरा महादेव मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने खेत में काम कर रहे एक किसान को कार सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। घायल किसान को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
पुरा महादेव गांव का रहने वाला तनुज उर्फ मूसा पुत्र ब्रजपाल सोमवार दोपहर को अपने खेतों में काम कर रहा था। तभी कार सवार दो बदमाश वहां आए, जिनके साथ उसकी कहासुनी हो गई। इस पर बदमाशों ने तनुज के पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। तनुज की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। इस मामले में इंस्पेक्टर विरजाराम का कहना है कि जबरदस्ती शराब पिलाने को लेकर कार सवारों से किसान का झगड़ा हुआ था। अभी घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।