{"_id":"6406a6bff8c5ad36540a1716","slug":"farmer-was-beaten-to-death-by-friends-baghpat-news-c-14-1-145164-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसान को दोस्तों ने पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसान को दोस्तों ने पीटकर मार डाला
विज्ञापन
बली गांव निवासी ओम कुमार का फाइल फोटो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बली गांव में रविवार रात शराब पीकर हुए विवाद में चार दोस्तों ने किसान की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद की है।
बली गांव के रहने वाली शकुंतला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति ओम कुमार (52) पुत्र सेलकराम खेती करते थे। वह रविवार रात किसी काम से गांव में ही खैराती के घर गए थे। जहां परिवार के ही खैराती, ओमसिंह, सुक्कन, ओमबीर के साथ मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप लगाया कि खैराती, ओमसिंह, सुक्कन, ओमबीर ने उसके पति ओमकुमार की लाठी, डंडों से पीटकर हत्या कर दी। रातभर ओम कुमार घर वापस नहीं लौटे तो उन्होंने तलाश शुरू की। जिसके बाद उन्हें हत्या की जानकारी हुई।
सोमवार सुबह करीब पांच बजे घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खैराती को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि रविवार रात मृतक ओम कुमार व अन्य लोगों में शराब पीने के दौरान कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई थी। जिसमें ओम कुमार की हत्या कर दी गई। एक नामजद को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।