फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer shot and committed suicide in home trouble

गृह क्लेश में किसान ने गोली मारकर आत्महत्या की

Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot and committed suicide in home trouble
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के किरठल गांव में मंगलवार की सुबह एक किसान ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद कर घटना की जानकारी ली है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

मृतक मनोज (30) पुत्र किरणपाल गांव में ही रहकर खेती बाड़ी करता था। पिता किरणपाल ने बताया कि मनोज कई दिन से तनाव में था। सोमवार की शाम को वह खाना खाकर मकान की गैलरी में लेट गया था। परिवार के अन्य सदस्य अंदर कमरे में सो गए थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मनोज की पत्नी रितिका ने बहार निकल कर देखा तो वह चारपाई पर खून से लथपथ तड़प रहा था।। रितिका ने रोते हुए शोर मचा दिया। परिजन व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसे लेकर बड़ौत के आस्था अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह का कहना है कि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। गृह क्लेश की वजह सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed