{"_id":"6333491cdc3370585553bac0","slug":"farmer-commits-suicide-by-shooting-kahkra-news-mrt6071790128","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
विज्ञापन
किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या
फोटो नंबर 27केएआर 1,ए
बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला के रहने वाले एक किसान ने मंगलवार की शाम अपने खेत में जाकर तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। किसान के भाई ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह कई दिन से किसी कारण से तनाव में था। जिस कारण उसने गोली मारकर आत्महत्या की है।
खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला का रहने वाला किसान योगेंद्र धामा (52) मंगलवार सुबह अपने खेतों में काम करने के लिए गया था। दोपहर बाद जब वह घर पर नहीं पहुंचा। तब परिजनों ने खेतों में उसकी तलाश की। गन्ने के खेत में शाम को वह मृत मिला। उसकी कनपटी पर तमंचे से गोली लगी थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास से एक देसी तमंचा, एक खोखा और तीन कारतूस मिले हैं। पुलिस ने तमंचे और कारतूसों को कब्जे में ले लिया।
योगेंद्र के भाई सुरेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई पिछले कुछ दिन से तनाव में चला रहा था। संभवतया इसी तनाव में उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किसान की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल बना है। थाना प्रभारी का कहना हैं कि योगेंद्र की मौत के कारणों की जानकारी की जा रही है।