{"_id":"683ca992eaae0ce0a306fa93","slug":"family-attacked-for-refusing-to-drink-alcohol-outside-the-house-baghpat-news-c-28-1-bag1001-132463-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर परिवार पर हमला
विज्ञापन
बागपत। पाबला गांव में घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर गीता के परिवार पर हमला कर दिया गया। इसमें महिला समेत तीन घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी।
पाबला गांव निवासी गीता ने बताया कि रविवार को गांव के ही कुछ युवक उनके घर के बाहर खड़े होकर शराब पीकर गाली-गलौज करने लगे। उसने बाहर जाकर शराब पीने से मना किया तो तीनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
इसका विरोध करने पर तीनों युवकों ने लाठी-डंडे लेकर उनके घरों में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी डंडों से उसके परिवार वालों की पिटाई की और बीच-बचाव कराने वालों पर भी हमला कर दिया गया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर विकास, सन्नी और अंकित निवासी पाबला का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।